फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नहर में गिरने से बची बस,बाल बाल बचे 65 यात्री

नहर में गिरने से बची बस,बाल बाल बचे 65 यात्री

Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरने से बची बस,बाल बाल बचे 65 यात्री
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवां इटहियां मार्ग पर बैदौली के निकट शनिवार की शाम श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की देवरिया ब्रांच में गिरने से बाल बाल बच गई। नशे में धुत चालक बस को नहर की पटरी पर लेकर चढ़ गया। गनीमत रही कि पटरी पर लगे मिट्टी के ढेर में फंस गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया थाना के सपहा चौराहे से 65 शिव भक्तों को लेकर ईटहियां आई बस दर्शन पूजन के बाद शनिवार की शाम लौट रही थी। इस बीच चमनगंज पुल के निकट तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के देवरिया ब्रांच की पटरी पर चढ़ गई और मिट्टी के ढेर में रुक गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। नहर पटरी पर टंगी बस से जैसे तैसे लोग निकले। हादसे में रामप्रवेश, सुनील, मनोज, रंभा देवी व चंपा देवी आदि घायल हो गए। इन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त था। आक्रोशित यात्रियों ने बस चालक की जमकर धुनाई भी की। इसके बाद दूसरी बस मंगाई गई। उसमें सवार होकर यात्री अपने घर को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed