फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   निरासत में लिए गए किशोरों से घटना स्थल पर किया गया पूछताछ

निरासत में लिए गए किशोरों से घटना स्थल पर किया गया पूछताछ

Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
निरासत में लिए गए किशोरों से घटना स्थल पर किया गया पूछताछ
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर बाजार के पन्नेलाल वर्मा के 12 वर्षीय बेटे अमित का शनिवार को गड्ढेे में मिले शव को लेकर क्षेत्र में सनसनी है। उसकी मौत के कारणों का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती है। पुरंदरपुर पुलिस ने शनिवार को ही हिरासत में लिए तीन किशोरों से पूछताछ की जा रही है। रविवार को एसओजी और कई थानों की पुलिस तीनों किशोरों को घटना स्थल पर ले जाकर अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर निवासी पन्नेलाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र अमित गुरुवार की शाम घर से कुछ सामान लेने के लिए साइकिल लेकर निकला था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि शनिवार को लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर के पास गड्ढे में उसका उतराया शव मिला। उसके बाद से परिवार सदमे में हैं। वहीं घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती है। पुलिस ने शनिवार से ही तीन किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को एसओजी टीम व कई थानों की पुलिस ने तीनों किशोरों को अलग-अलग घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


मामला में अभी तक गुमशुदगी भी दर्ज नही
लक्ष्मीपुर।रेलवे स्टेशन लक्ष्मीपुर के दक्षिणी आउटर के पास गढ्ढे में शनिवार को अमित का शव पाए जाने को लेकर जहां पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए हर संभव कसरत कर रही है। वहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़ा उठने लगा है। लिहाजा अमित अपने घर से बीते गुरुवार को ही गायब हुआ था। जिसके बाद शनिवार को शव मिला। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। लेकिन मामले में कार्रवाई की बात किया जाए तो अभी अमित के शव को लेकर मुकदमा दर्ज करने को कौन कहे उसके गायब होने की गुमशुदगी भी अभी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव ने बताया कि परिवार की ओर से गायब होने की सूचना दी नही गई थी। जबकि शव मिलने के बाद से परिवार सदमे में है। इसके चलते अभी कोई मामला दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंच जताई संवेदना
लक्ष्मीपुर। शनिवार को गड्ढे में मिले शव की सूचना मिलते ही जहां मृतक के परिवार के संबंधी पहुंच गए। वहीं रविवार को जन प्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। नौतनवां विधान सभा के पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह, हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, भाजपा के नौतनवां प्रभारी समीर त्रिपाठी, रामसेवक जायसवाल, राकेश पांडेय, सुरेश सहानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed