{"_id":"582dffdc4f1c1b56369009e0","slug":"400booked-in-assault-at-bop","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी कैंप पर हमले में चार सौ लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी कैंप पर हमले में चार सौ लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
ssb
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। बुधवार को भगवानपुर गांव में एसएसबी व ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट हुआ। एसएसबी भगवानपुर कैंम्प प्रभारी राकेश कुमार की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरारी, राज कुमार, जयराम सिंह समेत 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अपने भाई बृजेश के साथ मंगलवार की रात 9 बजे जा रहे परसा मलिक थाना के अहिरौली निवासी त्रिपुरारी यादव को तस्करी के संदेह में भगवानपुर के एसएसबी जवानों ने पीट दिया था। इससे नाराज गांव वालों ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे ही एसएसबी कैंप भगवानपुर पर धावा बोल दिया। गेट पर मौजूद संतरी समेत अन्य जवानों की धुनाई कर दी थी। तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बाद भगवानपुर से महदेइया मार्ग पर धरने पर बैठ गए और दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट और सीओ नौतनवां की ओर से दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था।
एसएसबी जवानों ने बृहस्पतिवार को सोनौली पुलिस को तीन नामजद और चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जबकि गांव वालों का कहना है कि बिना जांच किए एकतरफा कार्यवाही हो रही है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएसबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।