फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 arrested, sent to jail

चोरी में चार गिरफ्तार, जेल गए

Fri, 28 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 28 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
4 arrested, sent to jail
चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद सदर कोतवाली में एसपी ने चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। 5 अप्रैल को इंदिरा नगर मुहल्ले में चोरी की घटना को अंजाम देकर शहरवासियों को दहशत में ला देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने घटना के पर्दाफाश का दावा किया है। गुरुवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनसे ढाई लाख रुपये के जेवर, 26 हजार 300 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, दो तमंचा और दो चाकू आदि पुलिस ने बरामद किया है। 
विज्ञापन


घटना के पर्दाफाश के लिए जगह-जगह छापे में मिले क्लू के आधार पर कोतवाली के तरकुलवां तिराहे पर चार अभियुक्तों को बीती रात पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम बीती रात तरकुलवां तिराहे पर पहुंची। मिले सूचना के मुताबिक चार शख्स चोरी की योजना बना रहे थे। इस बीच पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकडे़ गए अभियुक्तों ने इंदिरा नगर में हुई चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। सतीश कुमार उर्फ संदीप पुत्र विभूति प्रसाद निवासी खडे़सर थाना घुघली, पुल्लु यादव पुत्र परमेश्वर यादव निवासी चिउरहां वार्ड नंबर 13 थाना कोतवाली और रंजीत चौहान पुत्र विशुन चौहान निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली और गौतम उर्फ संदीप पुत्र राजकुमार निवासी परसा गिदही थाना घुघली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम में कोतवाल श्रीकान्त राय, एसएसआई जितंेद्र सिंह, एसआई कन्हैया पांडेय, परमेश मिश्र, शेषनाथ गोड़, अजय यादव शामिल रहे। गुरुवार को कोतवाली कैंपस में एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मुहल्ले में चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed