{"_id":"58e68ee94f1c1b68625b41a7","slug":"300-acre-crop-turn-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों की 300 एकड़ फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह गांवों की 300 एकड़ फसल राख
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसान के खेत में जलती गेहूं की फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के सिवान में गेहूं की फसल को फूंकने का आरोप लगाकर मनोरोगी की गांव वालों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस आगजनी में छह गांवों की करीब 300 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड के समय ने पहुंचने पर ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार किया।
बृहस्पतिवार को दिन मे लगभग दस बजे मनोरोगी ने महदेवा के सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगा दी। गेहूं की फसल धूधू कर जलने लगी। गांव के लोगों ने मनोरोगी को पकड़ लिया। आग की सूचना लोगों ने पुरंदरपुर पुलिस को दी। इस बीच आग क्षेत्र के परसा पांडेय, करमहवा खुर्द, देवपुर, पुरंदरपुर, हरैया रधुबीर, बरगवा बिशुनपुर गांव के सिवान में पहुंच गई। जिससे संतराम, अरविंद, धर्मेंद्र, नूरमोहम्मद, शिवपूजन, रामसरन, कैलाश, शंभू, मु.हसन, इकबाल, शाकिर अली, जलालुद्दीन, सुशील, रामबृक्ष, जनार्दन, सुबाष, पन्नेलाल, रामसेवक, बंशीधर, राजेंद्र, केदार पंचम, संतलाल, इद्रीश विश्वनाथ, घनश्याम आदि की फसल जल गई।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि कप्तानगंज के रहने वाले दयानिधि चौबे ने गेहूं की फसल फूंक दी है। उनको थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी समय से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। फसल राख हो जाने पर लगभग बारह बजे आग बुझाने आए फायर ब्रिगेड को देख लोग आक्रोशित हो गए और देवपुर में लगभग एक घंटा हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।