फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   26 cases were settled on the solution day

थाना समाधान दिवस पर 26 मामले निस्तारित हुए

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
26 cases were settled on the solution day
थाना समाधान दिवस पर 26 मामले निस्तारित हुए - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए मामलों में स 26 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। करीब दर्जन  भर मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर राजस्व कर्मचारियों के साथ पुलिस टीमें भेजी गईं। 
विज्ञापन


 सदर कोतवाली में कुल तीन मामले निस्तारित हुए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि आठ मामले आए थे। निचलौल थाने में तहसीलदार ने नौ मामलों में से तीन का मौके पर निस्तारित कर दिया। श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि कुल छह मामले आए। जिसमें 5 का निस्तारण कर दिया गया। घुघली थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि नौ मामले आए। जिसमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पांच मामले आए। जिसमें से तीन को निस्तारित किया गया। कोल्हुई थाने में पांच मामलों में महज एक मामला निस्तारित हुआ। फरेंदा थाने में 10 मामले आए। जिसमें चार मामले निस्तारित हुए। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने भी समस्याओं की सुनवाई की। थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार ने बताया कि पांच मामले आए। जिसमें दो निस्तारित हो सके। परसामलिक थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि तीन मामले आए जिसमें से दो मामले निस्तारित हो गए। बरगदवां थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो मामले आए लेकिन एक भी निस्तारित नहीं हुआ। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान दिवस पर चौक बाजार थाने में मठिया से एक, पड़री खुर्द से एक, कश्मरिया से एक, मधुबनी से एक, चौक बाजार से दो एवं करौता से एक मामले आए। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। जिसमें दो मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम को चौक बाजार भेजा गया। अन्य मामले निस्तारण के लिए अगली सुनवाई तक के लिए समय दिया गया। इस मौके पर सदर एसडीएम देवेश गुप्ता, थानाध्यक्ष अवधेश नरायन आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवां में तीन मामले आए। जिसमें से दो मामला अवैध कब्जे से जुड़ा था। अवैध कब्जे को पुलिस टीम के साथ हटवाया गया। वहीं सोनौली थाने में भी तीन मामले आये। दो मामले मौके पर निस्तारित कर दिए गए। इस मौके पर एसडीएम नौतनवां प्रेम प्रकाश, सीओ डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed