{"_id":"5ada38754f1c1b46098b5a3d","slug":"25-thousand-prized-wounded-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे भगवानपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। इन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। पुलिस के पहरे में ईनामी बदमाश का इलाज चल रहा है। उसके पास से एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान मौके का लाभ उठाकर बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया।
शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में इस बात की जानकारी देते हुए एसपी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी वांछित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रहे थे। इस बीच मुखबीर से सूचना मिली कि बाइक से दो शातिर बदमाश नेपाल भागने की फिराक में हैं। जमुईकला गांव से होकर भगवानपुर के रास्ते से जाने की सूचना दी गई। पुलिस टीम भारत - नेपाल सीमा से सटे भगवानपुर गांव की ओर पहुंची तो बाइक से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बाइक सवार लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे कांस्टेबल रमेश चंद्र घायल हो गए। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का ईनामी दिनेश लोध पुत्र बीर लोध निवासी फरेंदी तिवारी वार्ड नंबर 4 थाना सोनौली घायल हो गया। वहीं उसका साथी मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलि जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।