फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नशीला पदार्थ सूंघाकर छात्रा से गैंग रेप

नशीला पदार्थ सूंघाकर छात्रा से गैंग रेप

Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सूंघाकर छात्रा से गैंग रेप
demo pic
महराजगंज/गांगीबाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुछ युवक उठा ले गये और गैरजनपद लेकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर मंगलवार को अपने घर पहुंची। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप, जानमाल की धमकी, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा सोमवार को अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। विरोध करने पर उन्होंने छोटी बहन को मारपीट कर भगा दिया। वह रोते हुए घर पर पहुंची और घर वालों को घटना की जानकारी दी। लोकलाज के भय से परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और खुद ही तलाश में जुट गए, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को वर किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी कहानी बताई। छात्रा के मुताबिक जब उसे होश आया तब वह सुनसान स्थान पर थी। वहां चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे बस्ती ले गए थे। छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पनियरा मनीष कुमार सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed