{"_id":"59c2ba214f1c1b1d688b5bff","slug":"21505933857-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार (महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम रुद्रापुर में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता सूर्यमन चौहान ने कोठीभार पुलिस को लिखित सूचना दी है। पिता ने उसे मनोरोगी बताया है।
बताया जात है कि सूर्यमन चौहान और 12 वर्षीय पुत्र मनीष चौहान के बीच मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूर्यमन ने उसकी पिटाई कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद मनीष घर में सो गया। अगली सुबह मनीष का शव गांव के नजदीक खेत में सागौन के पेड़ से शर्ट के फंदे के सहारे लटका मिला।
बुधवार की सुबह शौच करने गए गांव के लोगों ने देखा। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना कोठीभार पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक मनीष के पिता सूर्यमन ने कोठीभार पुलिस को घटना की लिखित सूचना देकर कहा है कि उनका पुत्र मनीष मानसिक रूप से कमजोर था। उसका इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।