{"_id":"599970c44f1c1b850c8b47fd","slug":"21503228100-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्पदंश से बालक की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार (महराजगंज) । आराजी महुअवा में गांव में रविवार की सुबह 6.30 बजे दरवाजे पर खेल रहे छह वर्षीय बालक को सांप काट लिया। आनन-फानन में परिजन नौतनवां सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव आराजी महुअवां में अवतार की पत्नी चूल्हे पर खाना पका रही थी। बगल रखे पंखी के पास 6 वर्षीय बेटा आकाश खेल रहा था, जहां सांप ने बेटे को डंस लिया। रोने की आवाज सुनकर आनन फानन में नौतनवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन