फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बारिश से मकान गिरा, दो मासूम की मौत

बारिश से मकान गिरा, दो मासूम की मौत

Mon, 10 Jul 2017 04:51 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश से मकान गिरा, दो मासूम की मौत
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाल गांव में बीती रात 3 बजे बारिश आफत बन कर आई। लगातार हुई बारिश से खपरैल के पुराने मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इससे मां के साथ सो रहे दो मासूम की मौत हो गई जबकि परिवार के 6 सदस्य मलबा गिरने से घायल हो गए। उन्हें कुछ ज्यादा चोट नहीं आई हैं। घटना के बाद गांव के तमाम लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोपाला गांव के रहने वाले जानमोहम्मद का खपरैल का पुराना घर तेज बारिश के चलते गिर गया। घर में जान मोहम्मद की पत्नी बेबीनाज अपने बेटे आसिफ उम्र 3 साल, बेटी आलिमा खातुन उम्र 5 साल के साथ सोई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में सोए थे। रात में मकान एक हिस्सा गिर गया जिसके निचे दबने से आसिफ और आलिमा खातून की मौत हो गई। घर में सो रहे साकिर (60), बेबीनाज (37), हसरतुन निशा (34 ), तौकिर (28), हबिबा (27) और गुलाब शाह (3) घायल हो गए। इन सभी लोगों को कम चोटे आई है। गनीमत रहा कि मकान का एक ही हिस्सा गिरा। घटना के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


मकान से प्लास्टिक हटाने पर हंगामा
चिऊटहा-पुरैना रोड जामकर अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में बीती रात 3 बजे खपरैल का मकान गिर गया। इस मकान पर मुकदमा चल रहा है। ऐसे में खस्ताहाल मकान बन नहीं पा रहा था। खपरैल के मकान के ऊपर प्लास्टिक डाला गया था। सोमवार की सुबह वह प्लास्टिक सुबह को हट गया था। यह देख जान मोहम्मद के पिता साकिर ने पड़ोसियों पर आरोप मढ़ा कि मकान का गिराने की नियत से प्लास्टिक को हटा दिया गया। इससे तेज बारिश को खस्ताहाल मकान सह नहीं सका और गिर गया। घटना के बाद गांव के लोग भी साकिर के समर्थन में आए गए और चिऊटहा-पुरैना रोड को जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। मामला गर्म होता देख बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

साकिर का आरोप है कि पड़ोसी मकान को गिराने की नियत से प्लास्टिक को हटा दिए। बरसात में अगर प्लास्टिक हटा नहीं होता तो मकान नहीं गिरता। इस मामले को लेकर काफी देकर तक हंगामा होता रहा है। एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ एमपी सिंह, तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलाने समेत मकान बनाने के लिए अड़चनों को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और रोड जाम समाप्त हुआ।
एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की हर संभव मदद होगी। मकान बनवाने में जो दिक्कत आ रही है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
चार थानो की पुलिस के साथ पीएसी भी पहुंची
शिकारपुर। गोपाला गांव में खपरैल का मकान गिरने के बाद हुए हंगामा को शांत कराने के लिए अधिकारियों के साथ चार थानों की पुलिस के साथ पीएबसी भी पहुंची। कोठीभार एसओ रामकरन यादव, पनियरा एसओ एसके सिंह, श्यामदेउरवा एसओ श्रीकान्त राय, घुघली एसओ आरके सिंह के साथ पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किए। एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे।

दो घंटे तक लगा रहा जाम
शिकारपुर। सोमवार को चिऊटहां गोपाला रोड करीब दो घंटे तक जाम रहा। इस रोड से आने जाने वालों को बरसात में काफी दिक्कत हुई। बाइक पर सवार लोग दो घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण भीग गए। यही भी जाम लगने के कारण पुलिस अधिकारी और एसडीएम को भी कुछ दूर पैदल चलना पड़ा। जाम समाप्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed