फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 16 Apr 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से एक व्यक्ति की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से एक की मौत
विज्ञापन

अड्डा बाजार। नौतनवां क्षेत्र के गांव चमैनिया उर्फ भेडही के सिवान में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान 70 वर्षीय लालमन निवासी चमैनिया उर्फ भेड़ही के रूप में हुई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव चमैनिया उर्फ भेडही के लालमन कंबाइन मशीन से गेहूं कटवा रहे थे। लालमन खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जमीन पर लेट गए। कंबाइन चालक के इशारे पर गेहूं लोड करने के लिए चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली जल्दबाजी में पीछे करने लगा। लालमन पहिए के नीचे आ गया। मौके पर मौत हो गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे रामसुभग की तहरीर पर चालक टुनटुन उर्फ दिलीप निवासी गांव गजरहा थाना नौतनवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed