फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पंजाब पुलिस का वांछित अपराधी बार्डर पर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का वांछित अपराधी बार्डर पर गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस का वांछित अपराधी बार्डर पर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का वांछित सीमा पर गिरफ्तार
विज्ञापन

लुक आउट नोटिस पर आव्रजन विभाग की टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा के रास्ते वापस पंजाब आ रहे वांछित को आव्रजन विभाग की टीम से गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी पंजाब में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर साउथ अफ्रीका भाग गया था। पंजाब पुलिस उसे लंबे अरसे से खोज रही थी।

शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे आव्रजन विभाग की सोनौली की टीम सीमा के निकट भारत से नेपाल आने जाने वालों लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक सिक्ख युवक नजर बचाते हुए भारत में आने की फिराक में दिखा तो उसे टीम ने रोक लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह साउथ अफ्रीका से आ रहा है। इस पर आव्रजन अधिकारियों ने उसके बीजा और पासपोर्ट की मांग की। जांच के दौरान पंजाब पुलिस की लुक आउट नोटिस देख अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया। सोनौली कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि जसप्रीत सिंह राखर साउथ अफ्रीका से नेपाल और सोनौली के रास्ते पंजाब जाने की फिराक में था। इसके खिलाफ पंजाब के रूपनगर अदालत की तरफ से लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। वह अगस्त 2014 में पंजाब में कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अफ्रीका भाग गया था। वहां कुछ दिनों तक नौकरी करने के बाद वह भारत आने की कोशिश में था। जिसका बीजा और पासपोर्ट भारत सरकार ने रद कर दिया था। अपने साथियों की मदद से युवक साउथ अफ्रीका से दूसरा बीजा पासपोर्ट जारी करा लिया। पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उनके पहुंचते ही युवक को उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed