{"_id":"59ccf1af4f1c1bd9538b4da7","slug":"191506603439-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड की हेराफेरी करने वाले दो युवक पकडे़ गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड की हेराफेरी करने वाले दो युवक पकडे़ गए
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर एटीएम की हेराफेरी करते दो युवकों को गार्ड ने बृहस्पतिवार को दिन में देख लिया। संदेह होने पर रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड चेक किया तो देखा कार्ड बदला हुआ था। जिस पर एटीएम की हेराफेरी करने वाले को गार्ड ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उनसे पूछताछ में लगी है। एटीएम बदलने वाले कार से आए थे।
गांव हथियागढ़ के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक शिवपूजन यादव बृहस्पतिवार को दिन में लगभग दो बजे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम पर बैंक आफ बड़ौदा का कार्ड लेकर आठ हजार रुपये निकाले थे। रिटायर्ड शिक्षक जब रुपये की निकासी करने के बाद चलने लगे तो वहां मौजूद एक शख्स ने कहा कि आप अपने बैलेंस को जांच लें, पर्ची नहीं निकली है। इस पर शिक्षक ने दुबारा अपना एटीएम कार्ड एटीएम में जैसे ही डाला तो उसने यह कहते हुए कार्ड ले लिया कि आप सही से नहीं लगा पा रहे हैं। इतने में उसने बैंक आफ बड़ौदा का दूसरा कार्ड शिक्षक को पकड़ा दिया। यह खेल दूर से एटीएम की सुरक्षा में लगे गार्ड सोनू देख लिया। वह शिक्षक के पास पहुंचा और उनसे एटीएम कार्ड देखने की बात की। चेक करने पर गड़बड़ मिला। गार्ड ने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्र हो गए। इसके बाद एक शख्स को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा कार्ड लेकर चाय की दुकान में छिपा गया। जिस पर गार्ड की नजर थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से गार्ड ने उसे भी पकड़ कर बैंक की सुरक्षा में लगाए गए कांस्टेबल दयाशंकर चौबे व प्रद्युम्न मिश्रा को सौंप दिया। दोनों को कार सहित थाने पर लाया गया। जहां जांच करने पर दर्जन भर से ज्यादा एटीएम कार्ड दोनों के पास बरामद हुए। उनके पास करीब बारह हजार रुपये भी मिले।
इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ने कहां -कहां हेराफेरी की है और कितने रुपये निकाले हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी। पकडे़ गए युवकों के नाम दुलारे पुत्र रामअवध थाना कैम्पियरगंज व संतोष श्रीवास्तव पुत्र केशभान लाल श्रीवास्तव निवासी बशारतपुर गोरखपुर है।