{"_id":"597100d04f1c1bd1408b459a","slug":"191500578000-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार-पीट मे चार लोग चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार-पीट मे चार लोग चोटिल
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिहां टोला लोधसी में खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में तीन युवतियां सहित चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी मुस्तफा की बकरी योगेन्द्र का खेत चर लिया। योगेंद्र उलाहना लेकर उसके घर गया तो कहासुनी होते होते मारपीट हो गई। इस घटना में योगेंद्र, नूरजहां, सलमा खातून, शाहजहां को चोटें आई हैं। इन सभी लोगों का इलाज सीएचसी नौतनवां में करवाया गया, जहां सलमा खातून की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नौतनवां ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
रंजिश में मारपीट, एक घायल
रतनपुर। परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव परसा मलिक में गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे पुरानी रंजिश के कारण इंद्रदेव व राधेश्याम के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के इंद्रदेव चौहान (68) घायल हो गए। पुलिस को तहरीर देकर इंद्रदेव चौहान ने आरोप लगाया कि गुरुवार को पुरानी रंजिश के कारण गांव के कुछ लोग उनसे मारपीट की। इस घटना में इंद्रदेव चौहान को सिर में चोट लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष विक्रम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।