{"_id":"5bdc8ba6bdec2269724a7e19","slug":"171541180326-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पराली जलाते समय वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पराली जलाते समय वृद्ध की मौत
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गबडुवा में शुक्रवार की देर शाम खेत में पराली जलाते समय वृद्ध किसान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गबडुवा निवासी 65 वर्षीय भगेलू अपने खेत की पराली जला रहे थे कि अचानक बगल के खेत में आग लग गई। बगल के खेत आग पकड़ने से भगेलू घबरा गए और आनन फानन में आग बुझाने की कोशिश करने लगे । इस बीच आग के चपेट में आकर भगेलू गम्भीर रुप से झुलस गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। भगेलू को आग में झुलसा देख गांव वाले बचाव में भी दौडे़ लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस सबंध में कोतवाल रामदवन मौर्य का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।