फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कस्बे में मकान-दुकान का ताला तोड़कर चोरी

कस्बे में मकान-दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में मकान-दुकान का ताला तोड़कर चोरी
Thief

विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। बीती रात कस्बे के वार्ड नंबर चार सम्राट नगर मुहल्ले में चोरों ने एक मकान तथा एक मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर 25 हजार नगदी सहित करीब एक लाख के जेवर तथा 18 अदद मोबाइल फोन व अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।

सम्राट नगर मुहल्ला निवासी नीलम श्रीवास्तव अपने नए मकान में अपने एक बेटे व एक बेटी के साथ रहती हैं। नीलम के पति अरुण कुमार श्रीवास्तव मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। नीलम देवी का मायका कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गेरमा में स्थित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को नीलम के घर से फोन आया की मां बीमार है जिन्हें देखने के लिए वह अपने बच्चों संग चली गईं। परिवार वालों ने नीलम को घर पर ही रोक लिया। इधर घर को खाली पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और अलमारी के लॉक को तोड़कर उसमें रखा 25 हजार रुपया नगद तथा करीब एक लाख मूल्य के आभूषणों को अपने साथ उठा ले गए। इधर सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग के वार्ड नंबर संस्कृत पाठशाला के निकट स्थित मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के शटर का भी ताला तोड़ चोरों ने करीब 25 हजार कीमत के 18 अदद मोबाइल फोन व कुछ इलेक्ट्रॉनिक के सामानों पर भी हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह जब नीलम की पड़ोसी ने घटना के बारे में सूचना दिया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और नीलम आनन-फानन में तुरंत घर पहुंचीं। घर की हालत देख नीलम के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने डायल 100 सहित थानाध्यक्ष कोठीभार व चौकी प्रभारी सिसवा को घटना के बारे में अवगत कराया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय तथा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह अपने हमराहियों संग तत्काल मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। मामले में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed