फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैस से भरा टैंकर पलटा, हादसे से बचा कस्बा

गैस से भरा टैंकर पलटा, हादसे से बचा कस्बा

Wed, 03 Apr 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
गैस से भरा टैंकर पलटा, हादसे से बचा कस्बा
गैस से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन

फोटो
छह घंटे बाद आबादी से दूर किया गया टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई। कस्बे के मुख्य चौराहे पर गैस से भरा एक टैंकर पलटने से अफरातफरी मच गई। पुलिस के प्रयास से घंटों बाद टैंकर को आबादी से दूर किया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार सुबह 5:30 बजे गोरखपुर की तरफ से नेपाल जा रहा गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर कोल्हुई के मुख्य चौराहे पर पलट गया। इससे कस्बे के लोग सहम गए। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष मय हमराही मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र के निर्देश पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज गिरीजेश कुमार उपाध्याय, एसओ पुरंदरपुर दिलीप शुक्ला, एसओ फरेंदा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आसपास चूल्हा, आग आदि न जलाने की हिदायत दी गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहनों को आसपास से गुजरने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे चार क्रेन की मदद से टैंकर को खड़ा किया गया। क्रेन के माध्यम से गैस टैंकर को आबादी से दूर किया गया। करीब छह घंटे बाद कस्बावासियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में वाहन चालक आदित्य कुमार निवासी बरौनी को मामूली चोटे आई हैं। बताया जाता है कि टैंकर बरौनी से गैस लेकर नेपाल को जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed