फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर बालिका को मार डाला

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर बालिका को मार डाला

Thu, 15 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर बालिका को मार डाला
दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर बालिका की ली जान
विज्ञापन

बहला फुसलाकर ले गया था सुनसान स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पर्दाफाश पुलिस ने बुधवार को किया। साथ ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दूध देने के बहाने से बालिका का बहला फुसलाकर साइकिल से सुनसान स्थान पर ले गया। दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने पर बालिका की पीटकर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी जवाहिर यादव निवासी सोनबरसा को बुधवार को सुबह भौरबारी पुल के पास गिरफ्तार किया गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो बालिका की हत्या की बात आरोपी में स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक 8 नवंबर को देर शाम जवाहिर बालिका को साइकिल पर बैठाकर दूध देने के बहाने सुनसान स्थान पर लेकर गया। वहां बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की तो बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससेे गुस्से में आकर आरोपी ने बालिका की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बालिका की मौत हो गई। इसके बाद वह शव फेंक कर फरार हो गया। शव को नाले में घास के बीच ढंक दिया था। आरोपी चार बच्चों का पिता है। वह किर्सी इंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाता है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed