फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   double murder in kushinagar

जमीन विवाद में धारदार हथियार से सगे भाइयों की हत्या

Sun, 30 Dec 2018 11:24 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
double murder in kushinagar
जमीन विवाद को लेकर गंगौली गांव में मारपीट के दौरान दो भाइयों की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर लगा भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। गंगौली गांव में रविवार को जमीन विवाद में धारदार हथियार से दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। जबकि भाई-भतीजे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी, एएसपी ने घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


गंगौली निवासी सर्वजीत सिंह ने गांव के दक्षिण में अपने खेत के पास लाल बहादुुर से एक साल पहले जमीन खरीदी थी। उसमें सागौन के कुछ पेड़ लगे थे। बाद में सर्वजीत सिंह के परिवार का गांव के ही संतोष सिंह के परिवार से जमीन का विवाद शुरू हो गया। रविवार दोपहर विपक्षी जबरन सागौन की टहनियां छांटने लगे।
विज्ञापन


उसी बात पर सर्वजीत सिंह और संतोष सिंह के परिवार के बीच नोकझोंक शुरू हुई, जो बढ़ कर मारपीट में तब्दील हो गई। धारदार हथियार से घायल सगे भाई शिव बचन सिंह (60) और जितेंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सगे भाई सुदर्शन सिंह (50) और उनके बेटे धीरज सिंह (25), निखिल (15) पुत्र जितेंद्र तथा विकास (17) पुत्र नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुदर्शन सिंह और उनके बेटे धीरज सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। निखिल और विकास का उपचार जिला अस्पताल में चल रहाहै।


घटना की सूचना पर एसपी राजीव नारायण मिश्र, एएसपी हरिगोविंद, एसडीएम गुलाब चंद राम के अलावा, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी और विशुनपुरा थाने की पुलिस पहुंच गई। प्रभारी एसओ संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। सागौन की टहनियां काटने के विवाद में घटना हुई। पीड़ित सिंघासन सिंह की ओर से गांव के ही संतोष सिंह, देव नारायण सिंह, प्रमोद सिंह आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed