फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage after road jam

मकान निर्माण के दौरान मारपीट, रोड जाम

Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
rampage after road jam
जगदौर में चक्का जाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मिठौरा। शुक्रवार को जगदौर गांव में मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया जिससे आक्रोशित लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ महराजगंज निचलौल रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर निवासी फिरोज अपना जर्जर मकान को तोड़कर निर्माण करा रहे थे। उसी के बगल में चांद अली का मकान है। चांद अली सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मैरून निशा और बच्चे घर रहते हैं। शुक्रवार को मैरून निशा ने उनकी जमीन पर बढ़कर निर्माण का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया।
विज्ञापन


इस मसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। गांव के साजिद अली दोनों लोगों को समझाने आए लेकिन, बात बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। मारपीट में साजिद घायल हो गए। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान कलीमुननिशा के साथ महराजगंज निचलौल रोड का गांव के सामने जाम कर दिया। साथ ही मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रोड जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर निचलौल एसओ सर्वेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। घायल साजिद को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ निचलौल का कहना है इस मामले में तहरीर मिलने पर कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed