फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हमला करने वालों को ढूंढ रही पुलिस

हमला करने वालों को ढूंढ रही पुलिस

Sun, 02 Jun 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
हमला करने वालों को ढूंढ रही पुलिस
हमला करने वालों को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

गांव में पहुंचे एएसपी, लोगों से सहयोग का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस एवं रतनपुरवा गांव के लौकियाबान टोला के लोगों के बीच शनिवार को हुई मारपीट के मामले में आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इस बीच पुलिस शनिवार की रात और रविवार को दिन में ताबड़तोड़ कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई करने बावजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता अवश्य मिली है।
रविवार को दोपहर बाद रतनपुरवा गांव के लौकियाबान टोला में एएसपी आशुतोष शुक्ल पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के लोगों से बात की। लोगों ने पुलिस की कहानी उन्हें बताई। एएसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन जो आरोपी है, उन्हें गिरफ्तार कराने में सहयोग करें। उनके बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। उन्होंने कहा कि पुलिस अकारण किसी को परेशान नहीं करेगी। किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर कोई परेशानी हो तो इसकी जानकारी दें। उन्होंने करीब घंटे पर भर गांव के लोगों से बात की। उधर, पुलिस टीम सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। आरोपियों के रिश्तेदारों समेत अन्य संभावित स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष पनियरा अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी कांति देवी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नाद में चारा नहीं, कैसे खाएं मवेशी
रतनपुरवा गांव के लौकियाबान टोला में रामरतन के घर पर कोई नहीं था। बाहर मवेशी खूंटे पर बंधे दिखे। नाद में भूसा व पानी नहीं था। गांव में कुछ लोग ही मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस की डर की वजह से मवेशियों को चारा भी नहीं डाला। तपती धूप में खूंटे में बंधी भैंस चारे के लिए परेशान रही। मवेशियों को चारा डालने वाला भी कोई नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed