फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दहशत में जग कर गुजारी ग्रामीणों ने रात

दहशत में जग कर गुजारी ग्रामीणों ने रात

Sun, 02 Jun 2019 06:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
दहशत में जग कर गुजारी ग्रामीणों ने रात
फोटो:-
विज्ञापन

दहशत में जाग कर गुजारी ग्रामीणों ने रात
आधी रात को गांव में पहुंचे पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवां गांव के टोला लौकियाबान के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों की शनिवार की रात दहशत में कटी। लोगों को रातभर नींद नहीं आई। आधी रात को गांव में पुलिस पहुंची तो लोग सहम गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस की सख्ती से गांव के लोग परेशान हैं। घटना में शामिल आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रविवार को दिन में गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
शनिवार की रात गांव के ज्यादातर लोग अपने घरों में नहीं थे। पुलिस के डर से घर छोड़कर अन्यत्र चले गए थे। घर में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग ही मौजूद रहे। तमाम घरों में तो चूल्हा भी नहीं जला था। मवेशी खूंटे पर ही बधे थे। उन्हें चारा खिलाने वाला कोई नहीं था। बिजली होने के बाद भी घरों के आगे की लाइट लोगों ने बुझा रखी थी। रात के सन्नाटे को चीरती हुए खूटे पर बंधे मवेशियों की आवास कानों में गूंज रही थी। महिला, बच्चे एवं बुजुर्ग रात में सहमे रहे कि कब पुलिस आ जाएगी, कोई ठीक नहीं। लोगों को जो डर था, वही हुआ। करीब आधी रात को गांव में पुलिस पहुंची तो सभी घबरा गए लेकिन पुलिस ने गिने चुने घरों पर ही दस्तक दी। जिससे अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। गांव की महिलाओं के मुताबिक पूरी रात दहशत की वजह से नींद नहीं आई। सुबह के समय बैठे-बैठे सभी को झपकी आ रही थी। कार्रवाई के डर से सभी सहमे रहे। दिन में भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्रीभागवत निषाद ने बताया कि शनिवार की रात करीब 1.22 बजे तीन बोलेरो और दो बाइक पर पुलिस कर्मी आए। घर की तलाशी ली और सामान बेतरतीब ढंग से कर दिया। छत बैठी महिलाएं पुलिस को देख सहम र्गइं। वहीं पन्ने लाल ने बताया कि रात में घर में कुछ महिलाएं सोई हुई थीं। उन्हें जगाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस चली गई। साथ ही आरोपियों का पता बताने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाद में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अपना काम निष्पक्ष रूप से कर रही है। किसी को प्रताड़ित करना मकसद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed