फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाइक-साइकिल की टक्कर में एक की मौत

बाइक-साइकिल की टक्कर में एक की मौत

Sun, 02 Jun 2019 06:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
बाइक-साइकिल की टक्कर में एक की मौत
बाइक की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। प्यास गांव के समीप शनिवार की रात काम करके घर लौटते समय साइकिल सवार बाइक की चपेट में आ गया। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को घायल की मौत हो गई।

घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के पकडीहवा टोला निवासी रामआधार (40) जखीरा चौराहे पर दुकान पर काम करते थे। शनिवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद करके साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में प्यास गांव के पास उसी दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह साइकिल लेकर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन रामआधार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक को अपने कब्जे में लिया जबकि चालक फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed