{"_id":"5c9fbd08bdec221469616a32","slug":"151553972488-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख नेपाली करेंसी के एक व्यक्ति हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख नेपाली करेंसी के एक व्यक्ति हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लाख नेपाली मुद्रा के एक व्यक्ति हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी (महराजगंज)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर जांच के दौरान एसएसबी के जवानों ने भारत में नेपाली मुद्रा लेकर आते समय एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि सीमा पर जांच के दौरान पिलर संख्या 506/11 झरही नदी बांध के रास्ते नेपाल की तरफ से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। भारतीय सीमा क्षेत्र में आने पर रोक कर जांच की गई तो उसके पास तीन लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान भारतीय क्षेत्र के बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मंगलापुर निवासी सुरेश चौधरी के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि तीन लाख नेपाली मुद्रा के साथ पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।