{"_id":"5c84086fbdec2213f8015570","slug":"151552156783-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाने के मोहनापुर-समरधीरा संपर्क मार्ग पर हथियागढ़ मोड़ के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिद्धार्थनगर जिले के लोटन निवासी मेवालाल (70) पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के दनदनहवा गांव गए थे। वह शनिवार को अपनी बाइक से दनदनहवा से वापस घर आ रहे थे। मोहनापुर-समरधीरा संपर्क मार्ग पर हथियागढ़ मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी बीच रास्ते में मोहनापुर की तरफ से आ रही एक बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग वाहन के साथ भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ पुरंदरपुर गंगाराम यादव ने बताया कि मेवालाल के बेटे राम बहादुर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।