फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अत्याधुनिक शस्त्रों से लैश जनपद पुलिस क्राइम कंट्रोल में जुटी

अत्याधुनिक शस्त्रों से लैश जनपद पुलिस क्राइम कंट्रोल में जुटी

Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अत्याधुनिक शस्त्रों से लैश जनपद पुलिस क्राइम कंट्रोल में जुटी
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे होने के नाते मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों की शरणस्थली के रूप में जाने जाने वाले महराजगंज जनपद की सुरक्षा की कमान सम्भाले पुलिस के हाथों में आधुनिक हथियारों की मौजूदगी से अपराधियों के हौसले काफी हद तक पस्त हुए है। नेपाल में शरण लेने के लिए सोनौली को अपना रुट बनाने वाले तमाम बडे अपराधियों ने पुलिस की सजगता के चलते रुट बदल लिए है, तो वहीं आधुनिक असलहों से लैश पुलिस के जवान क्राईम कंट्रोल को लेकर तमाम नई तकनीकों का सहारा लेकर अपराध पर अंकुश की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद के चार सर्किलों के 17 थानों और 34 पुलिस चौकियों के अलावा महिला पुलिस आधुनिक असलहों से लैश हो नई तकनीकों का सहारा लेकर शांति व्यवस्था को बेहतर बनानें में जुटी हुई है। लगभग सभी थानो में अत्याधुनिक शस्त्रो से पुलिस लैश है। क्राईम कंट्रोल में जुटी जनपद पुलिस अब आधुनिक हथियारों से लैश हो अपराधियों पर अपनी धाक जमाने की हर संभव कोशिश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि 3 सीओ, 12 इंस्पेक्टर, एसआई 80, हेड कांस्टेबल 241, कांस्टेबल 800, आरआई 1, एसआई एपी 1, एचसीएपी 40 के अतिरिक्त महिला पुलिस आधुनिक हथियारो से लैश हो क्राईम कंट्रोल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed