फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कुंभ में गड़बड़ी की आशंका पर सीमा पर चौकसी

कुंभ में गड़बड़ी की आशंका पर सीमा पर चौकसी

Tue, 05 Feb 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कुंभ में गड़बड़ी की आशंका पर सीमा पर चौकसी
कुंभ में गड़बड़ी की आशंका पर सीमा पर चौकसी बढ़ी
विज्ञापन

पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। कुंभ मेले में गड़बड़ी की आशंका को देखते हए नेपाल सीमा से जुड़ी सुरक्षा एजेंसियाें को अलर्ट कर दिया गया है। सोनौली सीमा पर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, वहीं सोमवार को एसएसबी, पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने नौतनवां रेलवे स्टेशन के आसपास, प्लेटफार्म एवं ट्रेन की बोगियों में डाग स्क्वॉड के साथ यात्रियों व सामानों की जांच की।
सोमवार को सुबह करीब 10.45 बजे एसएसबी 22वीं बटालियन के इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में डाग स्क्वॉड के पहुंचे पुलिस व आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन चौराहे के आसपास की दुकानों, रेलवे प्लेटफार्म, टिकट घर एवं वेटिंग रूम की जांच की। इसके बाद सुबह 11.15 बजे गोरखपुर से नौतनवां पहुंची पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों व उनके सामानों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसएसबी के इंस्पेक्टर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान सोनौली सीमा पर आने-जाने वालों के अलावा बस एवं रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही सीमा पर डॉग स्क्वॉड एवं सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध लोगों व देश विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस मौके पर नौतनवां थाने के सब इंस्पेक्टर समयधारी पांडेय, हरेंद्र पांडेय, विपिन सिंह, भागीरथी व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed