{"_id":"5b1ebcb24f1c1bf56e8b7712","slug":"141528741042-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान नशीली दवा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के दौरान नशीली दवा बरामद
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
महेशपुर/नवलपरासी (महराजगंज)। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे भारतीय क्षेत्र ठूठीबारी से नशीली दवा नेपाल को जा रहा एक युवक चेकिंग के दौरान महेशपुर छोटी भंसार के सामने पकड़ लिया गया। युवक के पास से तमाम नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी सशस्त्र बल हरपुर इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ढकाल ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह महेशपुर स्थित छोटी भंसार के ठीक सामने सशत्र बल हरपुर हवलदार अपनी टीम के साथ चेकिंग पर थे। जांच के दौरान एक युवक के पैर के दोनों जांघों में टेप की सहायता से नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ जिसमें 68 अदद डाइजिपॉम व 34 अदद नुफ़िन इंजेक्शन बरामद किया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम संजय थापा मगर 21 निवासी म्यांगदे गांवपालिका वार्ड नंबर 4 जनपद तनहू का बताया। युवक को प्रतिबंधित दवा व्यवसाय अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।