फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सऊदी अरब से पौने तीन माह बाद आया युवक का शव

सऊदी अरब से पौने तीन माह बाद आया युवक का शव

Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब से पौने तीन माह बाद आया युवक का शव
नौतनवां। छह जून की शाम सऊदी अरब में सड़क हादसे का शिकार बैरियहवां के सुनील चौहान का शव मंगलवार की भोर में घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैरियहवां निवासी रिक्शा चालक भोलर चौहान के चार पुत्रों में तीसरा पुत्र सुनील चौहान (28) लोगों से कर्ज लेकर 2013 में सऊदी अरब कमाने गया। वह अबहा शहर में एक कंपनी में डोजर चलाता था। 2015 में वह लौटा और कर्ज वापस कर दिया। 24 फरवरी 2016 को शादी के एक महीने बाद ही वह पुन: सऊदी अरब कमाने चला गया। 7 जून की सुबह पत्नी दुर्गावती को सुनील के साथी ने फोन किया कि 6 जून की देर शाम अबहा से दस किलोमीटर दूर कार की टक्कर से सुनील की मौत हो गई। इस सूचना से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने कंपनी के मालिक से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों व रिश्तेदारों के काफी प्रयास के बाद सुनील का शव सोमवार की देर शाम हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचा। घर वाले उसे मंगलवार की सुबह घर ले आए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान मोहन थापा ने बताया कि सुनील ही परिवार में कमाने वाला था। सऊदी अरब की जिस कंपनी में काम करता था, वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। ग्रामीणों ने विदेश मंत्रालय से परिवार को मुआवजा दिलाने एवं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता की मांग की है। इस दौरान नेहाल ईराकी, विनोद चौहान, राकेश चौहान, मिट्ठू थापा, वीरेंद्र चौरसिया, बैजनाथ चौधरी, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed