फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चरस और स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

चरस और स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चरस और स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली मुख्य गेट पर एस एस बी और पुलिस की संयुक्त जांच में एक नेपाली महिला के पास चरस और एक युवक के पास स्मैक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद सामान की कीमत 50 लाख रूपये बताया गया है। मंगलवार की देर शाम एसएसबी सब इंस्पेक्टर राजा मुराद अली और चौकी प्रभारी सोनौली एएन तिवारी संयुक्त रूप से सरहद पर नेपाल से आने जाने वालो की जांच कर रहे थे। उसी समय नेपाल से पैदल भारत में आ रही एक महिला को टीम ने सोनौली मुख्य गेट पर जांच के लिए रोका जांच के दौरान उसके सन्देह पर उसकी गहन तलासी के दौरान 2 किलो 7 सौ ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम लीला थापा निवासी सुर्खेत नेपाल बताया। टीम ने पगडण्डी रास्ते भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास जांच के दौरान 83 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम दिल बहादुर पुत्र ढक बहादुर निवासी मुर्गिया रूपन्देही बताया और बताया की वह इसका सेवन करता है। कोतवाल राम दवन मौर्य ने बताया की दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लकड़ी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
पनियरा। बांकी रेंज के मिठौरा पूर्वी वीट में बीती रात गस्त के दौरान वन दरोगा विनय कुमार गौंड़, जितेन्द्र कुमार, वीट प्रभारी एजाज अहमद ने सागौन का पेड़ काटकर वोटा बनाते समय तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम ने लकड़ी व एक साईकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर रेंज परिसर लाया। जहां श्रवण यादव पुत्र झीनक, प्रदीप सिंह पुत्र सुरेश सिंह एव बबलू पुत्र राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। रेंजर ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed