फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   उचक्कों ने गैस डिलेवरी वैन से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

उचक्कों ने गैस डिलेवरी वैन से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Sat, 27 Apr 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
उचक्कों ने गैस डिलेवरी वैन से रुपयों से भरा बैग उड़ाया
उचक्कों ने गैस डिलेवरी वैन से रुपयों से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी के सहारे उचक्कों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूूूरो
फरेंदा। कस्बे के पुलिस बूथ से महज दस कदम की दूरी पर स्थित एक मिठाई की दुकान के सामने खड़ी गैस डिलेवरी वैन के सेल्समैन से उचक्कों ने रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में करीब 28 हजार रुपये होने की बात कही जा रही है। दिनदहाड़े भरे बाजार हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे पर दो संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
आनंदनगर कस्बे के आंबेडकर तिराहे के पास एक मिठाई की दुकान के सामने शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे इंडेन गैस सर्विस की डिलेवरी वैन पंचर हो गयी। सेल्समैन रामू अपने एक सहयोगी के साथ वैन के पिछले पहिए को बदलने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान मौका देखकर उचक्कों ने गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। सेल्समैन के अनुसार बैग में गैस ब्रिकी के लगभग 28 हजार रुपये थे। जानकारी होने पर सेल्समैन ने शोर मचाया तो बगल के बूथ से पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज पहुंच गए। सेल्समैन से घटना की जानकारी लेने के बाद सामने एक आभूषण की दुकान व मिल गेट के एक कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी की सहायता से संदिग्धों की पुलिस पहचान करने लगी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
19 फरवरी को भी गैस गोदाम पर हुई थी लूट
फरेंदा। फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी स्थित इंडेन गैस गोदाम से 19 फरवरी को दिनदहाड़े करीब एक लाख नब्बे हजार रुपये की लूट हुई थी। बदमाशों ने तमंचे के बल लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा था। अभी एसपी ने कुछ दिन पूर्व गैस गोदाम में हुई लूट के मामला का पर्दाफाश किया था कि शुक्रवार को गैस डिलेवरी वैन से उचक्कों ने रुपयों भरा बैग उड़ा दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed