फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। संदिग्ध हालत में बीमार विवाहिता की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके मर जाने के बाद परिजन शव छोड़कर अस्पताल से फरार हो गए। बेटी को अस्पताल में देखने गए मृतका के पिता ने अपने बेटी को जहर देकर मार दिए जाने का आरोप लगाया है।

लोगों के मुताबिक थाना क्षेत्र के बिरैची निवासी छेदी राजभर के बेटी सुमन 27 की शादी विगत पांच वर्ष पूर्व घुघली थाना क्षेत्र के ही कफवा निवासी बृजेश के साथ हुई थी। मंगलवार के तड़के सुबह लगभग आठ बजे सुमन के ससुराल वालों ने उसकी अचानक तबियत खराब होने की सूचना मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही सुमन के पिता छेदी अपने गांव के कुछ लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचने पर छेदी ने देखा कि बेटी का शव पोस्टमॉर्टम घर पर रखा है। जहां सुमन के घर के ससुराल पक्ष के लोग नहीं थे। सूचना पाकर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed