फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नेपाल में दो भारतीय चोरी के आरोप में गिरफ्तार

नेपाल में दो भारतीय चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में दो भारतीय चोरी के आरोप में गिरफ्तार
नेपाल में दो भारतीय चोरी के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन

नवलपरासी। रविवार की सुबह महानगरीय अपराध अनुसंधान महाशाखा की टीम ने दो भारतीय युवकों को चोरी व नशीली दवा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवा बिहार के हैं। इस बात की जानकारी महाशाखा के प्रवक्ता एसपी नरेंद्र उप्रेती ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार के दो युवक क्रमश: मोतिहारी निवासी करण पोद्दार 19 व समस्तीपुर निवासी सूरज पोद्दार 17 कबाड़ व प्लास्टिक आदि खरीदने का काम करते थे। उसी की आड़ में वह घरों का सुराग भी लिया करते और जब कोई घर से बाहर जाता था उस घर चोरी करते थे। उनके पास से 72 हजार नेपाली रुपये आदि बरामद हुआ है।
--------------------
दो पक्षों में मारपीट
चौक बाजार। ग्राम सभा सेमरा में इंटरलॉकिंग करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। बताया गया कि क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा में गांव के दक्षिण शिवमंदिर के पीछे ग्राम प्रधान गिरिजेश यादव इंटरलॉकिंग करवा रहे थे। मंदिर से सटे रमेश तिवारी एव दिनेश तिवारी का घर है। वह इंटरलॉकिंग करने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष अवधेश नरायन तिवारी ने बताया तहरीर नहीं मिली है। जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------------
नौतनवां ब्लॉक शिक्षक संघ की नई कमेटी गठित
अड्डा बाजार। नौतनवां नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम परिसर में रविवार को शिक्षकों की बैठक हुई । इसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नौतनवां की नई कार्यसमिति का गठन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक वाचस्पति पाठक को संरक्षक बनाया गया। कार्यसमिति में कुल 22 लोगों को स्थान दिया गया। नौतनवा ब्लॉक के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि राकेश कुमार बाल्मीकि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन कुमार शुक्ल, रामबेलास चौधरी, मार्कंडेय त्रिपाठी, अंगद कुमार पांडे एवं रीता कुमारी को उपाध्यक्ष, मनौव्वर अली अंसारी को मंत्री तथा ओंकार नाथ वर्मा, संजय कुमार जायसवाल, अश्वनी कटियार, हरप्रीत सिंह एवं श्रद्धानंद यादव को संयुक्त मंत्री का पद दिया गया है। इंदु देवी, हरि प्रसाद त्रिपाठी, रमेश कुमार मिश्र, कमलानन शुक्ल और कृपाशंकर को संगठन मंत्री बनाया गया है। माधुरी देवी को प्रचार मंत्री, चंद्रभान प्रसाद को कोषाध्यक्ष, शिवशंकर मद्धेशिया को अकाउंटेंट और मिथिलेश कुमार पांडे को ऑडिटर का पदभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed