{"_id":"5aa4136c4f1c1bb8758b4b6e","slug":"131520702316-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के फील्ड आफिसर समेत चार के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई के फील्ड आफिसर समेत चार के खिलाफ केस
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पनियरा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पनियरा कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा बैजूडेहरा में कार्यरत फील्ड आफिसर, कैशियर, गार्ड व एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जंगलबांकी टोला बैरियहवा सुरेंद्र कुमार ने पनियरा थाने में तहरीर दिया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा बैजूडेहरा से लोन लिया है। आठ मार्च को फील्ड आफिसर मृत्युंजय कुमार चतुर्वेदी ने फोन कर बैंक पर बुलाया। जैसे ही बैंक पर पहुंचा। आरोप है कि कैशियर ने भद्दी भद्दी गालियां दी और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया और वहां पर मौजूद उमेश यादव व गार्ड ने पीटा भी। पीड़ित सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को फील्ड आफिसर मृत्युंजय कुमार चतुर्वेदी, कैशियर प्रणव मुखर्जी, उमेश यादव व बैंक के गार्ड के खिलाफ मारपीट व व एससी ,एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।