फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पढ़ाई के डर से घर से भागे किशोर ने पटना से लुधियाना तक बेची अंगूठी

पढ़ाई के डर से घर से भागे किशोर ने पटना से लुधियाना तक बेची अंगूठी

Sat, 10 Feb 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के डर से घर से भागे किशोर ने पटना से लुधियाना तक बेची अंगूठी
Student

विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जडार से गायब किशोर को 84 दिन बाद पुलिस ने लुधियाना से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के डर से घर छोड़ कर भागा किशोर लुधियाना से लेकर पटना तक अंगूठी बेचने के काम में लगा था। पुलिस ने उसे पीलीभीत से बरामद किया।

शुक्रवार को एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम जडार निवासी नरेंद्र तिवारी का 14 वर्षीय पुत्र हर्ष आठवीं का छात्र है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। पिता के जेब से 200 रुपये निकाल कर घर से 13 नवंबर 2017 को फरार हो गया। किसी तरह वह लुधियाना पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात एक अंगूठी बेचने वाले से हुई और वह उसके साथ रह कर अंगूठी बेचने लगा और अंगूठी बेचते बेचते वह पटना पहुंचा। अचानक किसी बात पर अंगूठी वाले का साथ छोड़ वह अमृतसर जाने वाली ट्रेन से वापस जाने लगा कि इस बीच ट्रेन में उसकी मुलाकात पीलीभीत जनपद निवासी शिवशंकर से हुई और वह उसे समझा बुझा कर अपने साथ ले गए और उससे उसके पिता का नंबर पूछ कर उसके परिजनों को 5 फरवरी 2018 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम पीड़ित पिता के साथ पहुंच कर हर्ष को सुरक्षित अपने साथ वापस ले आई। बता दें कि हर्ष के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पीड़ित पिता ने अपने भाई पट्टीदारों पर हर्ष के अपहरण का आरोप भी लगाया था लेकिन पुलिस ने मामले में सूझबूझ से काम लेते हुए लड़के को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed