फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रधान समेत तीन शांति भंग में चालान

प्रधान समेत तीन शांति भंग में चालान

Wed, 26 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधान समेत तीन शांति भंग में चालान
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गाव बसंतपुर के ग्राम प्रधान सहित तीन पर पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को शांति भंग में तीन को चालान कर दिया। मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। ग्राम पंचायत समरधीरा के रहने वाले अब्दुला मंझरी ने पुरंदरपर थाना में तहरीर देकर कहा कि उसने गांव बसंतपुर में जमीन का बैनामा लिया है। उस पर ग्राम पंचायत बसंतपुर के ग्राम प्रधान शिबली उर्फ अख्तर अली, शौकत अली, रियाजुदीन ने दो तरफ से दीवार चला दी। सूचना मिलने पर जमीन देखने गया तो तीनों लोगों ने मारपीट कर पास में रखे रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

अब्दुला मंझरी की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को शांति भंग में चालान कर दिया। जब की दूसरे पक्ष के शिबली उर्फ अख्तर अली ग्राम प्रधान बसंतपुर ने अब्दुला मंझरी पर पुरंदरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। लेकिन पहले पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed