फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चाकू दिखाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

चाकू दिखाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 23 May 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
चाकू दिखाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
rape
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। मंगलवार की शाम नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई हाईस्कूल की छात्रा को चाकू दिखाकर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जानमाल की धमकी भी दी। बाद में वह रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


16 वर्षीय छात्रा जैसे ही गांव के बाहर सिवान पर पहुंची, पहले से घात लगाए तीनों युवक उसे गन्ने के खेत में उठा ले गए। दुष्कर्म के बाद जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि एक युवक के खिलाफ उसने पूर्व में छेड़खानी की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद यह शर्मनाक घटना नहीं घटती। पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है कि हाईस्कूल की छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। एसओ को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई करें। इसमें थाने की पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed