फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक माह में आठ नेपाली नागरिकों से 1.6 16-44-11

एक माह में आठ नेपाली नागरिकों से 1.6 16-44-11

Sun, 07 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक माह में आठ नेपाली नागरिकों से 1.6 16-44-11
एक माह में आठ नेपाली नागरिकों से 1.68 लाखे की लूट
विज्ञापन

दशहरा पर्व को देखते हुए नेपाली प्रशासन हुआ सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। दशहरा पर्व नेपाल में सबसे बडे़ त्योहार के रूप में मनाया जाता है। भारत में काम कर रहे नेपाल के लोगों की कोशिश होती है कि दशहरा पर्व अपने मुल्क में मनाएं। त्योहार के मद्देनजर भारतीय क्षेत्र से अपने घर नेपाल जाने जाने वाले नेपाली नागरिक जहरखुरानों के निशाने पर हैं। एक माह में सोनौली बार्डर के रास्ते नेपाल जाने वाले आठ नेपाली नागरिकों से एक लाख 68 हजार रुपये की लूट हो चुकी है।

नेपाल पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार सात सितंबर को संतोष राना निवासी कास्की से जहरखुरानों ने नौ हजार रुपये व एक मोबाइल फोन लूट लिया। 15 सितंबर को भीम बहादुर थापा निवासी श्यांजा व धन बहादुर थापा निवासी तिनाउ नगर पालिका वार्ड नंबर सात से पांच हजार रुपये की लूट हुई। 17 सितंबर को जहरखुरानों ने धनबहादुर निवासी वालिंग व हेम बहादुर गुरुंग निवासी लेखनाथ कास्की को अपने चंगुल में लेकर 14 हजार रुपये लूट लिए। 27 सितंबर को दिल बहादुर निवासी देवदह रुपंदेही व अर्जुन निवासी एरावती प्यूठान के साथ एक लाख रुपये की लूट हुई। चार अक्टूबर को यज्ञ बहादुर श्रेष्ठ निवासी गुप्तेषवरी जिला रामेझाप भी जहरखुरानों की लूट का शिकार हुए। इस संबंध में बेलहियां नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा का कहना है कि पिछले एक माह के भीतर आठ नेपाली नागरिक जहरखुरानों के शिकार हुए हैं। अधिकांश जहरखुरानी की घटनाएं गोरखपुर, कानपुर व बनारस के पास होती हैं। पीड़ितों के बयान के अनुसार जहरखुरानी कराने वाले गिरेह के सदस्य नेपाली मूल के होते हैं। इस संबंध मे भारतीय प्रशासन से पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed