फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वाहन की टक्कर से घायल किसान की मौत

वाहन की टक्कर से घायल किसान की मौत

Wed, 14 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से घायल किसान की मौत
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के असुरैना चौराहे पर बीती रात सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची डायल 100 नंबर की पुलिस तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रतनपुर ले गई। जहां पहुंचने पर जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव पड़ौली के ध्रुप यादव ( 40 ) बीती रात असुरैना चौराहे से अपने रिश्तेदार कोईल यादव के घर से भोजन कर साइकिल से अपने घर पड़ौली लौट रहे थे। अभी वह थोड़ी दूर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौका देखकर वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। डायल 100 नंबर पुलिस घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुर ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ध्रुप यादव की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया है। लोगों की जुबंा पर यही है कि दोनों बेटे अनाथ हो गए। बताया गया कि ध्रुप यादव के दो बेटों हैं। ज्ञानेंद्र यादव (14) तथा नागेंद्र यादव (11) के हैं। पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पिता की मौत से दोनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते रोते अचेत हो जा रहे हैं। इन दोनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के बड़े भाई प्रहलाद यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed