फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नकब काट कर दो दुकानों से हजारों की चोरी

नकब काट कर दो दुकानों से हजारों की चोरी

Sat, 27 Apr 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नकब काट कर दो दुकानों से हजारों की चोरी
नकब काट कर दो दुकानों से हजारों की चोरी
विज्ञापन

20 अदद मोबाइल व लैपटॉप समेत नकदी उठा ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। फरेंदा बुजुर्ग के गुजरपुरवां झुंगहिया चौराहे से गुरुवार की रात में चोर नकब काट कर किराना व मोबाइल की दुकानों से हजारों रुपये के सामान सहित नगदी उठा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर टोला रामधनपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार व चंदन यादव की फरेंदा बुजुर्ग के झुुंगहिया चौराहे पर किराना व मोबाइल की दुकान है। दुकानदार गुरुवार की रात में करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद घर सोने चले गए। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे अपने दुकान पर पहुंचे तो देखे कि पीछे की दीवार से नकब काटा गया है। जिस पर उन्होंने 100 नंबर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शटर उठा कर देखा गया तो किराना की दुकान से सामान सहित नौ हजार रुपये के सिक्के व छह हजार रुपये के नोट चोर उठा ले गए थे। उनके बगल में ही चंदन यादव की मोबाइल की दुकान का पीछे का फाटक तोड़कर चोर लैपटॉप, 20 अदद मोबाइल व बीस हजार नकदी उठा ले गए। उधर, चोरी की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मौके पर पहुुंच गए। दोनों दुकानदार ोंने संयुक्त रूप से नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed