{"_id":"5ca4ec76bdec22147609f25b","slug":"11554312310-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ले जा रहा 45 बोरी गेहूं-धान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल ले जा रहा 45 बोरी गेहूं-धान बरामद
विज्ञापन
बरगदवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव के पास भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 511/17 के पास एसएसबी जवानों ने बुधवार सुबह 45 बोरी गेहूं और धान के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गेंहू और धान को निचलौल कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। बुधवार सुबह झींगटी बीओपी के एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दर्जनों की संख्या में लोग साइकिल पर गेहूं और धान लादकर नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी जवानों को देखते ही गेहूं सहित साइकिल छोड़कर लोग नेपाल सीमा में भाग गए। एक व्यक्ति को जवान पकड़ने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजेश निवासी परसामलिक बताया।बीओपी झिंगटी के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को सामान के साथ निचलौल कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।