{"_id":"5c0eb3d6bdec2241a26da1e2","slug":"111544467414-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश पकड़ा गया---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश पकड़ा गया---
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर फायर करने वाला बदमाश गिरफ्तार
फोटो
चौक थाना प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। चौक कस्बे में रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में गंभीर मामलों में केस दर्ज है। पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि रविवार की रात में चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कस्बे में वाहनों चेकिंग कर रहे थे। रात में करीब 8:35 बजे एक व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने पीछ कर कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद दूबे निवासी रेहरा थाना परसा मलिक बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट में नौतनवां, परसा मलिक सिद्धार्थनगर, ठूठीबारी, बृजमनगंज सहित कई थानों में मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व एमबी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।