{"_id":"59739e574f1c1b412b8b4655","slug":"111500749399-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मुडिला चौधरी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 25 वर्षीय विवाहिता के मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजू पत्नी हरिकेश मौर्या उम्र 25 वर्ष की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हे शहर के एक प्राइवेट में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां बीती रात उसकी मौत हो गई।
शनिवार को मृतका के पिता काशी ने कोतवाली में तहरीर देकर पति, ससुर, सास व जेठानी के ऊपर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस को दिए तहरीर में कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बागापार टोला- जनकपुर के नाइ टोला निवासी काशी ने कहा है कि संजू की शादी वर्ष 2012 में कोतवाली थानाक्षेतेर के ही ग्राम सभा मुडिला चौधरी निवासी रामललित के बेटे हरिकेश से की थी। संजू अपने ससुराल में पहुंचकर काफी खुश भी थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद मेरी बेटी संजू से उसके ससुराल के लोग दहेज में एक बाइक व चालीस हजार नगद की मांग करने लगे। जिसकी जानकारी संजू ने फोन पर दिया। धीरे-धीरे समय बीतता गया और उन लोगों द्वारा संजू से दहेज की रकम व बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल के लोगो पर जहर देकर मारा डालने का आरोप मढ़ा गया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी। जांच पड़ताल कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।