फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 packet sugar theft

पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से 11 बोरी चीनी चोरी

Wed, 31 Jan 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
  11 packet sugar theft
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बीती रात नगर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास खडे़ ट्रक से 11 बोरी चीनी चोरी हो गई। पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सफेद रंग की गाड़ी दिख रही है। कोहरे के कारण तस्वीर स्पष्ट नहीं है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नगर के किराना व्यापारी अशोक कुमार टिबडे़वाल ने सिसवां चीनी मिल से 320 बोरी चीनी मंगाया। सिसवां से चीनी लेकर ट्रक नगर में रात के करीब 10 बजे पहुंचा। चालक ने अशोक को चीनी आने की जानकारी दे दी। उन्होंने ट्रक को गोरखपुर महराजगंज रोड पर नगर में पेट्रोल पंप के पास खड़ा करने को कहा।
विज्ञापन


अशोक ने कहा कि सुबह  गोदाम में चीनी उतारी जाएगी। चालक ट्रक को पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर उसी में सो गया। रात में करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि ट्रक से चीनी की बोरियां गायब थीं। घटना की जानकारी यूपी-100 और कोतवाली पुलिस को दी गई। रात में ही नगर चौकी इंचार्ज ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ट्रक से 11 बोरी चीनी गायब है। पुलिस जांच में जुटी है। शास्त्री नगर मुहल्ले के व्यवसायी अशोक टिबडे़वाल ने कोतवाली पुलिस को चोरी के इस घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली रामदवन मौर्य का कहना है कि चोरी के इस घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


दुकान का ताला तोड़कर बैटरी चोरी
मिठौरा। सिंदुरिया चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी सिंदुरिया के ठीक सामने बैटरी चार्ज करने वाली दुकान का ताला तोड़कर पांच बैटरी की चोरी हो गई। दुकान के मालिक सिंदुरिया निवासी अफजल ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी सिंदुरिया राम सहाय चौहान का कहना है चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed