फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रूपनदेही पुलिस ने लिया तीनो युवकों को पच्चीस दिन की रिमांड पर लिया

रूपनदेही पुलिस ने लिया तीनो युवकों को पच्चीस दिन की रिमांड पर लिया

Thu, 20 Dec 2018 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
रूपनदेही पुलिस ने लिया तीनो युवकों को पच्चीस दिन की रिमांड पर लिया
भारत विरोधियों तक रकम पहुंचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने तीन युवकों को अपने बैंक खाते में पाकिस्तान, भारत सहित अन्य देशों से रकम मंगवाकर भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों तक पहुंचाने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस तीनों को 25 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
नेपाल पुलिस के अनुसार बड़े भारतीय रुपयों का चलन नेपाल में बंद होने के मद्देनजर भैरहवा पुलिस सोमवार शाम को बैंक चौराहे पर भारत से नेपाल आने-जाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान समसुल जोलाहा नामक एक नेपाली युवक को ढाई लाख नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में युवक रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि पाकिस्तान सहित अनेक देशों से उसके तथा दो अन्य साथियों के बैंक खातों में रकम आती है। इनको वह भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों तक साथियों की मदद से पहुंचाता रहा है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दोनों साथियों अब्दुल करीम पठान और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक दोहरी नागरिकता के बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि दोनों युवक सोनौली जुगौली के रहने वाले हैं। इन लोगों ने फर्जी आईडी पर नेपाल की नागरिकता ली है और बैंकों में खाता खोलकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे लोग किसको रकम देते थे और वह कौन लोग हैं जो पाकिस्तान, भारत, सऊदी से रकम इनके खातों में भेजते थे। रूपन्देही जिले के एसपी हृदय थापा मगर ने बताया कि फर्जी कागजात के सहारे विदेशों से रकम मंगाने व धोखाधड़ी के आरोप में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed