{"_id":"5aa815274f1c1bb3758b551b","slug":"101520964903-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक छोड़ने के एवज में होमगार्ड का घूस लेने वाला वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक छोड़ने के एवज में होमगार्ड का घूस लेने वाला वीडियो वायरल
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हाोमगाडऱ्र्ड
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने एक बार फिर खाकी के कारनामे को उजागर किया है। इस बार होमागार्ड का कारनामा वीडियो में है। खाकी का खौफ दिखाकर युवक से रकम की वसूली की गई। युवक का कसूर सिर्फ इतना रहा कि वह बाइक को बैंक के पास खड़ा करने के दौरान लाक नहीं किया था। उसकी इस लापरवाही का फायदा उठाते हुए होमगार्ड ने नियम कानून की बात कर युवक को डराया तो परेशान हो गया। होमागार्डों को यह पता नहीं था कि उनका यह कारनामा कैमरे में कैद हो रहा है। अपने आस पास की गतिविधियों से बेखबर होमगार्ड युवक से रकम लेकर बाइक को छोड़ दिया।
करीब 41 सेकेंड के वीडियो में होमगार्ड ने युवक से रकम लेकर बाइक को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरोहिया ढाला के पास सेंट्रल बैंक के पास का है। लोगों की माने तो बैंक में एक युवक किसी काम से आया था। वह बैंक के बाहर बाइक को खड़ा करके चला गया। इतने में वहां दो होमगार्ड आ गए। जांच पड़ताल की तो बाइक लाक नहीं मिली तो उन्हें गुस्सा आ गया। थोड़ी ही देर में युवक वहां पहुंचा तो नियम कानून उसे समझाने लगे। युवक होमगार्ड से अनुरोध करने लगा लेकिन वह रकम की मांग करने लगे। बात नहीं बनी तो युवक ने उसे रूपया दिया। होमगार्ड ने रकम लिया तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि वीडियो की सत्यता की परख की जाएगी। इसके बाद जांच किया जाएगा की होमगार्ड कहां के हैं। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।