{"_id":"5e4ae0268ebc3ef24723a48e","slug":"crime-news-apdate-maharajganj-news-gkp3415156137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौडा, चाकू से मार कर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथौडा, चाकू से मार कर महिला की हत्या
विज्ञापन
हथौडा, चाकू से वार कर महिला की हत्या
सोनौली/ महराजगंज। स्थानीय कस्बे के बस स्टैंड के पास एक मकान से खून से लथपथ एक महिला का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू और हथौडी बरामद किया है। मृत महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के मृत महिला का पति अपने दो बच्चों के साथ फरार बताया जा रहा है।
सोमवार की सुबह सोनौली पुलिस को सूचना मिली कि एक कमरे में महिला की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर लोगों की मदद से महिला के परिजनों को सूचित किया। बताया गया है कि कोल्हुई निवासी शकीना (36) तथा दो बच्चों के साथ लंबे समय से किराए के मकान में पति के साथ रहता थी। पति ठेला पर फल बेचकर रोजगार करता है। घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के पिता इरशाद ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी का पति से काफी दिनों से कहासुनी चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद आखिर अली ने शकीना की हत्या कर दोनों बच्चों के साथ फरार हो गया है। बच्चों की उम्र पांच साल और तीन साल है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।