{"_id":"5d6185108ebc3e01416b10bb","slug":"crime-maharajganj-news-gkp3188384113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली होटल से भागी पटना की युवती ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली होटल से भागी पटना की युवती ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली होटल से भागी पटना की युवती ने लगाई मदद की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा के एक होटल में पटना से बहला फुसलाकर लाई गई एक युवती होटल से भागकर सोनौली पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है।
शनिवार की शाम सोनौली पुलिस के पास पहुंची पटना निवासी एक युवती ने बताया कि उसी के जिले की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर साथ चलने के लिए कहा। नौकरी के नाम पर वह उसके साथ चली लेकिन दिल्ली की बजाए गोरखपुर पहुंच गई। महिला ने गोरखपुर में कहा कि सोनौली सीमा पर कुछ काम है और वहां काम निपटाकर दिल्ली की बस पकड़ लेंगे। सोनौली पहुंचने के बाद वह उसे लेकर नेपाल में एक होटल में पहुंच गई। जहां उसके कुछ साथी मिल गए। पहले से मौजूद उसके साथियों को देखकर उसे संदेह हुआ। इस पर वह मौका पाकर होटल से भागकर सोनौली आ गई। उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजन उसे घर ले जाने के लिए आ रहे हैं।