फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime in illigal khanan

Maharajganj News: दबंगों ने पुलिस से बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली छीनकर हुए फरार

Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime in illigal khanan
सिसवा बाजार। कस्बे के इस्टेट चौक के पास दबंगों ने पुलिस से बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने जब बालू से लदी ट्राॅली पकड़ी तो दबंगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए जबरन ट्रैक्टर ट्राॅली को लेकर भागने में सफल रहे। मामले में कोठीभार पुलिस ने एक नामजद सहित छह अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिसवा पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल अशोक गिरी ने कोठीभार थाने में दी गई तहरीर में कहा कि बीते तीन सितंबर को क्षेत्राधिकारी निचलौल के निर्देश पर सिसवा नगर के इस्टेट तिराहे पर बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी गई थी। सीओ ने थाने ले जाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जैसे ही सीओ मौके से निकले तभी एक चार पहिया वाहन से छह लोग आए और हेड कांस्टेबल से धक्का-मुक्की कर ट्रैक्टर ट्राॅली को अपने वाहन के साथ लेकर रजवल मदरहा की तरफ भाग निकले। इस घटना की सूचना चौकी व थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बालू लदी ट्रैक्टर ट्राॅली और दबंगों को ढूंढने में लग गई, लेकिन उस वक्त उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि एक नामजद शिबू सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed